September 13, 2026

30 फीसदी महिला आरक्षण अधिनियम पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यपाल द्वारा 30 फीसदी महिला आरक्षण अधिनियम पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है । उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार करते हुए, सरकारी नौकरियों में 30 फ़ीसदी क्षेतिज आरक्षण को क़ानून का रूप दिए जाने एवं उत्तराखण्ड की महिलाओं ये अधिकार मिलने से राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होने वाला बताया। चुनाव में जनता से किये एक और वादा पूरा करने पर श्री भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से सरकार का धन्यवाद करते हुए प्रदेश की समस्त मातृ शक्ति को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *