पवित्र मकर सक्रांति पर्व की दी बधाई

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 13 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को गढ़वाल में उत्तरायणी व कुमायूं में घुघुतिया के स्वरूप में मनाए जाने वाले पवित्र मकर सक्रांति पर्व की बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उत्तरायण सूर्यदेव से कामना करते हुए उन्होंने कहा कि सनातनी संस्कृति का यह पावन त्यौहार सबके जीवन में आरोग्य, सुख और समृद्धि लेकर आए। प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उत्सव हम सब लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें ताकि प्राकृतिक आपदा से जूझते जोशीमठ को फिर से संवारते हुए प्रदेश की विकास यात्रा नए सोपानों को तय करते हुए आगे बढ़े।