कोश्यारी के इस्तीफे का प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने किया स्वागत

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 12 फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कोश्यारी के इस्तीफे का शिव सेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने स्वागत किया। शिव सेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की यह महाराष्ट्र की बड़ी जीत हैं। महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा पुले और सावित्री बाई फुले, हमारे संविधान, विधानसभा और लोकतांत्रिक आदर्शों का लगातार अपमान करने वाले को राज्यपाल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। शिव सेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की हम महाराष्ट्र के राज्यपाल को बदलने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *