प्रतियोगिताओं से मिलता है खिलाड़ी को आगे बढ़ने का अवसर

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज देहरादून परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में 10वें अंतर विद्यालय एवं जिले स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या मौजूद छात्रों का खेल प्रदर्शन अति सराहनीय था। ताइक्वांडो प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुये महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हमारे नन्हे मुन्ने बच्चों का मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास होना भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।