May 4, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 26 अप्रैल।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंदन राम दास एक लोकप्रिय एवं मृदुभाषी जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक थे। उनका निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों की प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *