सहसपुर विधायक ने किया मार्ग का लोकार्पण

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। आज सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम कांसवाली कंडोली में राज्य योजना के अंतर्गत ₹ 7.96 लाख की लागत से नवनिर्मित लगभग 450 मीटर लंबाई के मार्ग का लोकार्पण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों के संग पूजार्चन कर कांसवाली चौक से दुजेंद्र जी के घर की ओर जाने वाले लगभग 400 मीटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। उक्त मार्ग का निर्माण कार्य भी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम कांसवाली में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मौजूद शिक्षकगणों व बच्चों से बातचीत की। समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर विद्यालय की मरम्मत व सुधारीकरण कार्य जल्द करवाने हेतु इस दौरान क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा सुद्धोवाला मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष अनूप सेमवाल, उप प्रधान रोहित सिंह, जितेंद्र पुंडीर, मनोज कुमार, महेश कुमार, मोनू तरखान, धर्मपाल, लेखराज धीमान, बाला देवी, अंजना आदि एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *