प्रधानमंत्री ने किये 9 साल में बेमिसाल कार्य : भगवत प्रसाद मकवाना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 18 जून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा करणपुर मंडल देहरादून द्वारा चुक्कूवाला में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार को पगड़ी पहना कर महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में बेमिसाल कार्य देश के अनुसूचित समाज एवं गरीबों के कल्याण के लिए किए। देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बड़ाया है, तथा प्रत्येक क्षेत्र में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने 9 साल में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्य करके इतिहास रचा है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में निर्माण कराया, केंद्र में पहली बार अनुसूचित समाज के 12 मंत्री बनाए गए तथा इसी प्रकार 27 मंत्री पिछड़े वर्गों से संबंधित बनाए गए। मोदी सरकार गरीबों व वंचित समाज के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताना है। भाजपा द्वारा पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, अनुसूचित समाज की भागीदारी भी इस अभियान में प्रमुखता से दिखनी चाहिए। अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान को सफल बनाएं तथा 2024 मे मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अनुसूचित समाज विशेष योगदान दें। दलित समाज जागरूक हो चुका है जिसका परिणाम है कि अनुसूचित समाज के सबसे ज्यादा सांसद एवं विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं। पूरे देश का दलित मोदी जी एवं भाजपा के साथ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल कुमार महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्षद द्वारा की गई। संचालन महानगर महामंत्री अतुल सोनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, मदन बाल्मीकि महानगर उपाध्यक्ष,  राजीव राजौरी महानगर उपाध्यक्ष, विशाल कुमार आनंद महानगर उपाध्यक्ष, अर्जुन बसोर महानगर महामंत्री, जगराम सिंह पूर्व महानगर महामंत्री, राजेश शंकर सोनकर, अरुण कुमार चौहान, अवधेश तिवारी, परमिंदर वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अमन कुमार, राजेंद्र, विनोद कुमार महार, राजीव कुमार राजन, निर्देश कुमार, शिखंडी प्रधान आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *