भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : महेंद्र भट्ट

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज महा जनसंपर्क अभियान के तहत धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में जितने आम जनमानस को लाभ कार्य प्राप्त हुए हैं, वह पिछली सरकारों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक जनता को समर्पित कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से भिन्न होता है, भाजपा का कार्यकर्ता आम जनमानस के लिए समर्पित कार्यकर्ता है। हम सब लोगों ने देखा है कोरोना काल में लोगों की मदद करते हुए भारतीय जनता पार्टी का ही कार्यकर्ता दिख रहा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ते हुए अन्तिम छोर के व्यक्ति तक वैक्सीन आम जनता को समर्पित करी। उसके लिए आज हम वचन बद्ध है की आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करेंगे। धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने प्रदेश सरकार व अपने धर्मपुर क्षेत्र में किए गए लाभार्थी कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए उनकी जरूरत के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को लाभ देने का कार्य किया है और आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ देने का कार्य करेगी। लाभार्थी कार्य सम्मेलन में देहरादून मंडी के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर अजय शर्मा जगदीश बद्री संजय राठौर वीरेंद्र पोखरियाल खेमपाल पार्षद दर्शन लाल सतीश कश्यप नीरज सेठी देवेंद्र सती महिपाल धीमान आफताब आलम अनुराधा वालिया हेमा परिहार आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता गण एवं लाभार्थी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महानगर के उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान के जी के द्वारा किया गया।