सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जरुरतमंदो लोगो को भोजन वितरण

संदीप गोयल /एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 19 जून। पछवादून जिलाध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में जरुरतमंदो लोगो को फल एवं भोजन वितरण किया गया। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी सत्य, निष्ठा राजनीति के पुरोधा है। गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, कमजोर-पीड़ितों-पिछड़ों वंचितों की आवाज को प्रमुखता से उठाते है। हाल ही में उनके द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से जम्मू- कश्मीर तक एक जन आन्दोलन पैदल यात्रा करके निकाला गया, जिसका उद्देश्य भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना रहा। यह यात्रा लगभग 136 दिनों में 4,080 किलोमीटर की यात्रा थी। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश कि जनता ने ठान लिया है कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमन्त्री बनाकर भाजपा कि विभाजनकारी राजनीति को जड़ से उखाड़ फैकना है। इस मौके पर हरनाम सिंह, अमित पंवार, मोइन खान, अशोक नेगी, कालू राम, हरीश बिष्ट, गुड्डी, राजू पंवार, राजेश पीटर, शकील, नीतीश मोर्या, इकबाल अहमद, वीरू नोटियाल, शबान, रहमान, तनवीर शेख, राजुदीन आदि लोग मौजूद थे।