भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने किया ट्रैक्टर रैली का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 20 जून। 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहरादून महानगर द्वारा महाजनसंपर्क अभियान में आज एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। शिवाजी धर्मशाला से रैली का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक धर्मपुर विनोद चमोली एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष प्रदीप दुग्गल ने झंडी दिखाकर किया। रैली शिवाजी धर्मशाला से चलकर पटेल नगर, लालपुल, सब्जी मंडी, कमला पैलेस, जीएमएस रोड से होते हुए कांवली गांव में चौधरी फार्म हाउस पर संपन्न हुई। समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी लोकसभा सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, कैंट विधायक श्रीमती सविता हरबंस कपूर, अनील गोयल, महामंत्री कैप्टन भोपाल चंद, जितेंद्र रावत, सुरेंद्र राणा, अंजू देवी, योगेन्द्र, विकास शर्मा, यशमोद चौधरी, सुनील पुंडीर, कृष्णा राठौड़, पंकज जोशी, सचिन वालिया, रत्न जावडी, हिमेश, श्रीमती संजू गुप्ता, मनोज कांबोज, सुन्दर पयाल, मुकेश रतुडी, रीमा देवी, राधा देवी, उदय राम, अजय चौहान, अंशुल सहित जिला कार्यकारिणी एवं मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के पदाधिकारी ट्रैक्टरों के साथ उपस्थित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *