जिलाधिकारी बन रहे है बेसहारों के सहारा

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

सहारनपुर । मुख्यमंत्री की प्रेरणा से, मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देशों के क्रम में जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त ग्रामों में चौपाल लगायी जा रही है। राजबीर सैनी नामक किसान जो कि आलमपुर कोली माजरा ब्लॉक गंगोह के रहने वाले है एवं दिव्यांग है। इनका एनपीसीआई में आधार दर्ज नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उप निदेशक कृषि को निर्देश दिये कि इनका नया खाता पोस्ट आफिस में खुलवाया जाए। इसके तहत आज कृषक राजबीर सैनी का घर जाकर नया खाता खोला गया है। इनकी आगामी सभी किश्तें इनको समय से प्राप्त होंगी।

कृषक राजबीर सैनी ने जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मेरे लिए यह खुशी का क्षण है जब मुझे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना का लाभ मिल सकेगा और मेरी दिव्यांगता इसमें आडे नहीं आएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जनपद के समस्त पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनपद की प्रत्येक तहसील में शिविर आयोजित किये जा रहे है। केन्द्र सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 14वीं किस्त निर्गत करने से पूर्व सभी पात्र कृषकों के भूलेख का अंकन एवं बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाने के साथ-साथ ईकेवाईसी कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है तथा आगामी किस्तें आधार संबंधित गेटवे पेमेंट से ही किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी ऐसे लाभार्थी कृषक जिनका भूलेख अंकन, बैंक खाते के साथ आधार लिंकिंग, ईकेवाईसी का कार्य अवशेष रह गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना से सभी पात्र कृषक आच्छादित हो जाएं।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *