सहसपुर विधायक ने किया बूथ संख्या 99 में घर-घर संपर्क

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। विधानसभा सहसपुर के विधायक सहदेव सिह पुण्डीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में महाजनसंपर्क अभियान के तहत आज विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत सुद्धोवाला मंडल क्षेत्र के बूथ संख्या 99 में घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराया। इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, यशपाल नेगी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री सुखदेव सिंह फरस्वान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री, मीडिया प्रभारी बल बहादुर थापा, राम सिंह, मोहन सिंह थापा, राम सिंह थापा, हरीश चौहान, मदन मोहन खंतवाल, लक्ष्मण सिंह, पंकज कुमार, राजू थापा, गजेंद्र थापा, शोभा देवी, सूर्य बहादुर राणा, भावेश्वर शर्मा आदि कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य भी साथ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *