21 अगस्त से शुरू होगा निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। ले. कर्नल जीएस चन्द (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गढ़वाल मंडल जनपद देहरादून सैनिकों के पुत्रों को सेना, नौ सेना, वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 21 अगस्त से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण  शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 14 अगस्त से 19 अगस्त 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंकों से) हो (भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास) है। वनज-46 किग्रा तथा  सीना 77-82 सैमी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्या प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉडं साथ में लाना अनिवार्य है।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *