September 15, 2026

खाई में गिरी कार, तीन भाइयों सहित चार की मौत, एक घायल

खाई में गिरी कार, तीन भाइयों सहित चार की मौत, एक घायल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। थाना कालसी अंतर्गत कालसी चकराता मोटर मार्ग से हाजा दसेऊ जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक वाहन बलेनो कार अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसके परिणाम स्वरूप तीन भाइयों सहित चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को उपचार के लिये चिकत्सालय मे भर्ती कराया गया हैं। घटना स्थल पर हाजा दसेऊ के ग्रामीणों, एसडीआरएफ व कालसी पुलिस ने घायल व शवों को निकाल कर सडक पर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मोइला टॉप बिस्सू मेला देखने के बाद दसेऊ गांव के पांच लोग कार मे सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना कालसी पुलिस को गजेंद्र सिंह नौटियाल नामक व्यक्ति ने फ़ोन पर सूचना दी की दसोऊ मार्ग पर एक वाहन सड़क दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। जिसमें 5 लोग सवार थे। इस सूचना पर थाना कालसी से उपनिरीक्षक नीरज सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना होकर मौके पर पहुंचे, तो पुलिस टीम ने वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी देखी। घटना की जानकारी ली गई तो पुलिस को पता लगा की 5 लोग बलेनो कार से मेले से वापस अपने घर दसोंऊ जा रहे थे, रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिनको स्थानीय लोगों एव एसडीआरएफ, थाना पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू चलाकर बामुश्किल मुख्य सड़क पर निकाले गए। उनमें से दो लोगों प्रीतम सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी उपरोक्त 30 वर्ष व बरदार सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि संजय सिंह चौहान 30 पुत्र महावीरसिंह चौहान व रणवीर सिंह चौहान 28 पुत्र श्याम सिंह चौहान दोनों निवासी दसेऊ की अस्पताल ले जाते समय साहिया के समीप रास्ते में मौत हो गयी। उप जिला चिकित्सालय में दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार एक अन्य जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम दसो राजस्व क्षेत्र चकराता जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष गंभीर घायल है। पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम दसो राजस्व क्षेत्र चकराता जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष को उपचार के लिये चिकित्सालय भेजा दिया। मृतक बदावर चौहान, रणवीर चौहान व संजय चौहान एक ही परिवार के भाई बताये जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *