प्रधानमंत्री ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर दुख व्यक्त किया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने यह भी कहा है कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।

एक्स की एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “मोरक्को में भूकंप के कारण होने वाली जनहानि से बहुत व्यथित हूं। इस दुखद समय में, मोरक्को के लोगों के साथ मेरी सहानुभूति। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना। भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *