आंधी-तूफान से गिरा पेड़, पुलिस ने सुचारू किया यातायात

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। यातायात पुलिस ने आंधी-तूफान से गिरे पेड़ को त्वरित कार्यवाही कर सकुशल हटा कर यातायात सुचारू किया। आज गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर बंज्याणी के पास चैकिंग कर रहे यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल को सूचना प्राप्त हुई की सगर गांव के पास सड़क पर तेज़ हवा के कारण एक पेड़ गिर गया है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया था। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही यातायात उपनिरीक्षक तुरंत घटनास्थल पहुँचे व कुल्हाडी की व्यवस्था कर स्थानीय युवकों की सहायता से पेड़ को टुकडों-टुकडों में काटकर रोड से हटाया हटाया गया और यातायात को सुचारू किया गया। यातायात पुलिस की उक्त त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गयी। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल, कांस्टेबल जोगेन्द्र व कांस्टेबल राहुल जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *