September 12, 2026

एक नयी शुरुआत : नवचेतना महिला समूह कॉरपोरेटिव का उद्धघाटन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज देहरादून के कैनाल रोड पर वीर गब्बर सिंह मज़दूर बस्ती में शहर की महिला मज़दूरों ने चेतना आंदोलन द्वारा आयोजित “नवचेतना महिला समूह” के नाम पर महिला कॉरपोरेटिव का शुभारंभ किया, कॉरपोरेटिव के द्वारा  “नवचेतना दून” के नाम पर अगरबत्ती बनाने का काम किया जाएगा। देहरादून शहर के विभिन्न मज़दूर बस्तियों के महिला मज़दूरों के साथ बुद्धिजीवी एवं आंदोलनकारी भी शामिल हुए। अपने हक़ों के लिए आवाज़ उठाने की एवं अपने बल पर आगे बढ़ने के संकल्प ले कर महिलाओं ने घोषित किया कि वे ट्रेनिंग के बाद कुछ सप्ताहों के अंदर उत्पादन को शुरू करेंगे। “नवचेतना महिला समूह” देहरादून शहर के गरीब महिला मज़दूरों का एक प्रयास है। महामारी के बाद महिला मज़दूरों की बुरी स्थिति पर विचार विमर्श करने के बाद चेतना आंदोलन संगठन से जुड़े हुए महिलाओं ने इस प्रयास को छह महीने पहले शुरू किया था। चंदा इकट्ठा  कर अगरबत्ती बनाने की मशीन को खरीद लिया। अगरबत्ती के काम से शुरू कर आगे अन्य प्रकार के उत्पादन पर भी प्रयास करने का विचार है। कार्यक्रम में सुनीता देवी, ममता देवी, सीमा देवी, जनत्तूर, हुसून बनो, राजेश्वरी देवी, बिमला देवी, नूर जहान और अन्य महिलाओं के साथ शंकर गोपाल, राजेंद्र शाह, पप्पू कुमार, संजय सहनी, नरेश कुमार, रमन पंडित, अशोक कुमार, रामू सोनी, मुकेश उनियाल, रामदास, जमील आदि शामिल रहे।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *