2024 में होगा कई ग्रहों का राशि परिवर्तन : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 में कई राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है। जहां साल 2024 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा वहीं कुछ ग्रह ऐसे हैं जिनका साल 2024 में कोई भी राशि परिवर्तन नहीं होगा। यानी ये ग्रह साल 2023 में जिस राशि में संचरण कर रहे हैं उसी में आने वाला नए साल में विराजमान रहेंगे। साल 2024 में राहु का राशि परिवर्तन नहीं होगा यानी ज्योतिष में प्रमुख ग्रहों में से एक राहु ग्रह साल 2024 में मीन राशि में ही रहेंगे। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। राहु मीन राशि में रहते हुए अपनी सप्तम द्दष्टि केतु पर डालेंगे। केतु कन्या राशि में हैं। इसके अलावा जब मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तब राहु और गुरु के बीच त्रिएकादश योग का निर्माण होगा। इस योग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। साल 2024 में राहु का मीन राशि में संचरण कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। राहु पूरे वर्ष आकस्मिक धन लाभ के मौके और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाएंगे।

मेष राशि

शनि की तरह धीमी चाल चलने वाले और हमेशा वक्री चलने वाले मायावी ग्रह राहु 30 अक्तूबर 2023 से मीन राशि की यात्रा पर हैं। साल 2024 में राहु पूरे वर्ष इसी राशि में ही रहेंगे। वैदिक ज्योतिष गणना के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर आने वाले वर्ष के लिए बहुत अच्छा रहने वाला साबित हो सकता है। साल 2024 में राहु आपको तरक्की के कई मौके दिलाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के मौके बनेंगे। कार्यो में सफलताएं हासिल होंगी। जो योजनाएं साल 2023 में पूरी नहीं हो सकी हैं और इसका भरपूर लाभ नहीं मिल सका है साल 2024 में जरूर मिलेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। पूरे सालभर तक राहु की कृपा बनी रहेगी और हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

राहु का मीन राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला सिद्ध हो सकता है। साल 2024 आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले साल में राहु ग्रह की विशेष कृपा होगी। नौकरी के कई मौके आपको मिलेंगे। जो जातक कारोबार में है उन्हें अच्छा लाभ होगा और व्यापार में काफी विस्तार भी देखने को मिल सकता है। साल 2024 में आपकी इनकम में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग बेराजगार हैं उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए राहु का मीन राशि में संचरण किसी वरदान से कम नहीं है। आपके लिए साल 2024 बहुत ही शुभ साल साबित होगा। तुला राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा और और फायदा मिलने के योग हैं। करियर-कारोबार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साल 2024 में राहु की विशेष कृपा होने की वजह से आपको हर एक तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिवार में लगातार खुशियां पहले जैसी बनी रहेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *