सभी राशियों को प्रभावित करता है ग्रहों का गोचर

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की वैदित ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का महत्व है। ग्रहों का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करता है। इसमें देवगुरु बृहस्पति के गोचर का खास महत्व है। फिलहाल देवगुरु मेष राशि में विराजमान है। 1 मई 2024 को वृष राशि में प्रवेश होगा। बृहस्पति 9 अक्टूबर को वक्री हो जाएंगे। फिर 5 फरवरी 2025 को गोचर करेंगे। देवगुरु के स्थान परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी है। कर्क राशि में उच्च भाव और मकर राशि में नीच रहता है। सूर्य, चंद्रमा और मंगल बृहस्पति के मित्र ग्रह हैं। बुध शत्रु और शनिदेव तटस्थ है। देवगुरु के नक्षत्र पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *