पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 12 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किये।
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दीनदयाल पार्क में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी हाजी रहीस अंसारी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।