नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज महानगर महिला मोर्चा के द्वारा मोर्चे की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अभियान नारी शक्ति वंदन के तहत आज महानगर में एक स्कूटी रैली आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महेंद्र भट्ट के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के प्रभारी एवं महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, महिला मोर्चा महामंत्री सुषमा कुकरेती, अनीता मल्होत्रा, उपाध्यक्ष सुमन सिंह, पुष्पा पडियाल, नीलू साहनी, दिव्या नेगी, प्रियंका गोसाई, वंदना ठाकुर, रानी सैनी, सरस्वती बागड़ी, किरण शर्मा, पूजा नौटियाल, पिंकी बिष्ट, बबली चौहान, पूनम शर्मा, भावना शर्मा, विनीता थापा, वैजयंती माला, नीतू रावत, आशिता शर्मा, नीरू, अंजू बिष्ट, मीरा कठेत, विमला गौड़, सुशीला रावत, मोना काला, अरुणा उनियाल, माया राणा, विमला छेत्री, अनीता, सुषमा जोशी, मंजू शर्मा, प्रियंका सैनी, सुषमा, पायल, रितु, निधि राणा, अनुराधा वालिया आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।