चोरी के डंपर के साथ अभियुक्त गिरफ़्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 12 मई। चोरी के डंपर के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ़्तार किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके डंपर संख्या यूके 07 सीए 4413 को अभियुक्त अशरफ पुत्र मुस्तकीम मिट्टी भरने के लिए लेकर गया था पर डंपर वापिस नही लाया। राजेन्द्र प्रसाद के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध सख्या 143/24 धारा 406 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की तलाश के लिये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरुकॉलोनी पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुकदमे में नामजद अशरफ के बारे में उसके घर पर जानकारी की गई तो वह घर पर नहीं मिला। अभियुक्त के संबंध में जानकारी करने पर उसका डंपर को सहारनपुर ट्रांसपोर्ट नगर में बेचने की फिराक में होना संज्ञान में आया। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 406 आईपीसी को धारा 379 आईपीसी में तरमीम किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो व सुरागरसी, पतारसी के आधार पर अभियुक्त अशरफ पुत्र मुस्तकीम निवासी दिल्ली रोड निकट काशीराम कॉलोनी जनपद सहारनपुर को चोरी किए गए डंपर के साथ ट्रांसपोर्ट नगर सहारनपुर से गिरफ़्तार किया गया।