भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली ने किया चतुर्थ केदार के लिए प्रस्थान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। भव्य शोभायात्रा एवं पूर्ण पुलिस सुरक्षा के साथ भगवान श्री रुद्रनाथ जी की डोली ने चतुर्थ केदार के लिए किया प्रस्थान। आज गुरुवार को भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली को पूर्ण विधि-विधान एवं पूर्ण पुलिस सुरक्षा व आर्मी बैंड की धुन के साथ गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर से अपने धाम चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूरी गोपीनाथ की भूमि ‘बम-बम भोले’, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयकारों से गूंज उठी जिससे चारों तरफ का माहौल भक्तिमय हो गया। ज्ञातव्य हो कि चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *