श्रद्धालुओं कर रहे मानव सेवा की सराहना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में निःस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा में चमोली पुलिस जुटी हुई हैं।

श्री बद्रीनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मीयों द्वारा सभी श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है। श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आये बुजुर्ग श्रद्धालु जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने व उतरने एवं चलने में दिक्कत हो रही थी, महिला आरक्षी नमिता रावत द्वारा ऐसे बुजुर्ग श्रद्धालुओं का हाथ पकड़कर सहारा देते हुए  सीढ़िया पार कराकर मंदिर परिसर तक लाया व ले जाया गया। ताकि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को श्री हरि के दर्शन में दिक्कतों का सामना न करना पडे। मित्र पुलिस द्वारा की जा रही इस मानव सेवा की सभी श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है एवं चमोली पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *