August 7, 2026

शॉर्ट सर्किट से होने से लगी घर में आग

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 17 मई। राज बिहार चकराता रोड बसंत विहार में एक घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राज बिहार चकराता रोड बसंत विहार में एक घर में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंत विहार तथा फायर स्टेशन देहरादून को प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बसंत विहार से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुँचे। मौके पर राहत एवं बाचव कार्य प्रारंभ करते हुए पुलिस द्वारा फायर सर्विस के सहयोग से घर में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालते हुए आग पर काबू पाया गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उक्त घटना सचिन पुत्र पुत्र स्व. मदन लाल, जो अपने चाचा के राजविहार स्थित घर में रहते थे, के यहाँ घटित हुई थी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से होना प्रतीत हो रहा है। आग लगने के कारणो की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *