May 2, 2026

चट्टान टूटने से दबे लोग, एक की मौत, पांच घायल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कुछ लोग दब गए। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार डबरानी के पास पहाड़ी में आग भी लगी है। जिस जगह से चट्टान टूटी है।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल है।गंभीर घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि गंभीर घायलों में दो लोगों को एयरलिफ्ट कर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अन्य मरीजों को भी जरुरत पड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। हादसे में छह लोग घायल हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल पर पहुंचे। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का काम जारी है। पूरी तरह मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि डबराणी हादसे के कुल पांच घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है। कोई भी अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है। वहीं सीओ उत्तरकाशी प्रशांत कुमार ने बताया कि दो सौ मीटर हिस्से में बोल्डर गिरे हैं। जिस वजह से अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है, कि कितने लोग दबे हैं। पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला भी जारी हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरानी के पास यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। सुचारु व सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु गंगोत्री से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को पहले छोड़ा जा रहा है। क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी, श्री प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस व अन्य आपदा दल मौके पर हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *