यशपाल आर्य ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में उनके अनुभवी नेतृत्व से कांग्रेस को प्राप्त हुए जन समर्थन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । उनके नेतृत्व में समस्त कंग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।
