लोहे की जालियों से जकड़े पेड़ों को कराया मुक्त
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में आज मोहित नगर क्षेत्र में लोहे की जालियों से जकड़े कई पेड़ों को मुक्त कराया गया। महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया की उनकी समिति कई सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। इसी के तहत आज मोहित नगर में पांच पेड़ों को लोहे के ट्री गार्ड से मुक्त कराया गया। श्री महाकाल सेवा समिति की मुहिम कई कॉलोनियों में सफल रही। जिन क्षेत्रों में भी ट्री गार्ड से पेड़ों को मुक्त कराया गया है उन सभी क्षेत्रवासियों ने बताया कि वह पेड़ अब पहले से अच्छे घने हो रहे हैं और देखने में भी सुंदर लग रहे हैं। इस मुहिम में समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, हेमराज अरोड़ा, डॉ नितिन अग्रवाल, गौरव जैन, आयुष जैन, राहुल माटा, अंकुर मल्होत्रा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा और छेत्रवासी केशर सिंह रावत, दीपक कुमार निमरनिया, राहुल कुमार, छोटेलाल मौर्य उमेश भट्ट, राजेश आनंद ने अपनी सेवाएं दी।
