सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव कराने की मांग
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 10 जून। नगर निगम मे सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव कराने को लेकर सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के माध्यम से अपर नगर आयुक्त नगर निगम से मुलाकात की। जिसमे कर्मचारियो ने बताया की नगर आयुक्त व जिलाधिकारी देहरादून के आदेशो की अवेहलना की जा रही है। अपर नगर आयुक्त ने जल्द चुनाव कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
मुलाकात करने वालो मे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन माननीय चौधरी नरेश वैध, प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह लोहट, प्रदेश प्रभारी मदनलाल ढिगिया, नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल विनोद कुमार, अरूण कुमार, सोनू चन्दर, संदीप, श्री मति रानी देवी, शिमला देवी, बबीता देवी, मुकेश कुमार, मुन्नी देवी, ओमपाल, साहिल, आदि कर्मारी मोजुद थे।
