भाजपा ने आयोजित की आपदा प्रबंधन की बैठक

एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में आपदा प्रबंधन की बैठक महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिला की उपस्थिति में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। महानगर के कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने क्षेत्र की आपदा से जुड़े हुए विषय पर विस्तारपूर्वक उपाध्यक्ष से चर्चा की। जिसमें मुख्य रुप से पार्षद, मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से प्रतिदिन जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस रूबरु होता रहता है। नगर निगम में जनप्रतिनिधि न होने के कारण कोई भी कार्य समय पर संपन्न नहीं हो रहा है। जैसे कि रोड लाइट हो अथवा डेंगू जैसी महामारी बीमारी के रोकथाम के उचित उपाय नहीं हो पा रहे हैं। रिस्पाना नदी एवं बिंदाल नदी के निकट बसी हुई बस्तियों के नियमितीकरण पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला ने कहा कि सभी के द्वारा दिए गए सुझावों को आगामी होने वाली जिलाधिकारी के साथ बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी और सभी बिंदुओं पर समय से पूर्व कार्य संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मीता सिंह, महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा, संदीप मुखर्जी, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा, मिडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, राजेश कांबोज, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, सुषमा कुकरेती, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, राहुल लारा, प्रदीप रावत रुद्रेश शर्मा, निवर्तमान पार्षद कमली भट्ट, देवेंद्र पाल मोंटी, विमल उनियाल, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।