श्री महाकाल सेवा समिति ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 21 जुलाई। श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा और उनकी टीम ने दरबार साहिब में माथा टेका और अपने गुरु देव श्री महंत देवेंद्र दास जी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद प्राप्त करने वालों मे समिति के हेमराज अरोड़ा, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, विनय प्रजापति, राहुल माटा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा शामिल रहे।
वहीं आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी अपने-अपने गुरु जनों के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसी क्रम में श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य पलटन बाजार स्थित शिवालय मंदिर पहुंचे। सर्वप्रथम श्री महंत कृष्णा गिरी ने अपने गुरु स्वर्गीय माया गिरी की पूजा अर्चना के बाद भक्तों से मिले, सभी ने महंत श्री महंत कृष्णा गिरी के तिलक कर यथासंभव उपहार दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर भक्तों ने गुरु मंत्र प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद देकर विदा किया गया।