August 7, 2026

डिवाइडर से टकराकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

मसूरी। आज प्रातः कोतवाली मसूरी को सूचना मिली की भट्टा फॉल से 500 मीटर ऊपर मसूरी की तरफ एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया  है, जिसमें पांच लोग सवार है। सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल मौके पर पहुँचा। जहां दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित 05 व्यक्तियों हिमांशु कुमार पुत्र श्री रविंद्र कुमार निवासी मोहिनी रोड डालनवाला देहरादून उम्र 31 वर्ष चालक, अमित राणा निवासी देहरादून उम्र 35 वर्ष, मुकेश कुकरेती पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी चंबा टिहरी, गिरीश शर्मा पुत्र श्री खजम सिंह निवासी डाकपट्टी विकास नगर उम्र 27 वर्ष व गिरीश रावत निवासी कोटद्वार को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाला कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल भिजवाया गया‌। जिसमें से एक व्यक्ति अमित राणा को गंभीर चोटे आने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है‌। बाकी शेष घायलों को मामूली चोटे आई है। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन यूके 07 एफएन-9759 बुलेरो कार, जो  मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी, भट्टा फॉल से 500 मीटर ऊपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी।

 

 

 

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *