मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निभाया वादा : अशोक वर्मा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून, 18 अगस्त। उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक वर्मा ने आज राजधानी देहरादून में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन कारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की लंबित मांग पूरी होने पर वह प्रदेश के युवा, ओजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वादा निभाने पर उनका हृदय की गहराइयों कोटि-कोटि धन्यवाद अदा करते हैं, साथ ही प्रदेश के महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह के हस्ताक्षर से उत्तराखंड के नौजवानों में जो नई आशा का संचार हुआ है उसके लिए उनका भी हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद अदा करते हैं। अशोक वर्मा ने कहा कि आज हम अपने उत्तराखंड राज्य में निवास कर रहे हैं तो यह केवल उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के अपार संघर्ष की बदौलत हुआ है। राज्य निर्माण आंदोलन में अनेक शाहदत भी हुई। आज राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की मांग को धामी सरकार ने पूरा कर दिया है।