संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। आज टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विशाल गुप्ता के 49वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया और विशाल गुप्ता को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ  सिंह  रावत, राजपुर विधायक खजान दास, निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, कई मंत्रीगण, विधायक और अन्य प्रतिष्ठित नेतागण भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विशाल गुप्ता को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *