November 6, 2026

जनपद में ’’नो हेल्मेट नो फ्यूल’’ की रणनीति लागू

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर 15 फरवरी। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार जिला पूर्ति अधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के समस्त पैट्रोल पम्प संचालकों एवं स्वामियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने पैट्रोल पम्प संचालकों एवं स्वामियों को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में ऐसे दो-पहिया वाहन चालक को पैट्रोल का विक्रय नही किया जाएगा जिसके चालक तथा सहयात्री ने हेल्मेट नही पहना हो। ज्ञातव्य है कि जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ’’नो हेल्मेट नो फ्यूल’’ की रणनीति लागू की गयी है।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *