जल संरक्षण जागरूकता रैली आयोजित

Oplus_16908288

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्मेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राध्यापिका सरिता, दीपांजलि और प्राध्यापक रविन्द्र सहित स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने जागरूकता  कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत सभी अध्यापकों, स्टाफ सदस्यों एवम छात्र और छात्राओं से वर्षा जल संचयन द्वारा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है इस प्रकार से बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे तरु यात्रा, जागरूकता  रैली, निबंध लेखन, पोस्टर, स्लोगन लेखन, भाषण आदि गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करके बच्चें स्वयं जागरूक बनकर अपने स्वजनों, मित्रों, सहपाठियों तथा सामान्य जनों को भी जल संरक्षण अभियान से जोड़ रहे हैं प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि वर्षा जल संचयन से हम मानवता पर मंडरा रहे जल संकट से सुरक्षित रह सकते हैं वर्षा जल प्रणाली और वर्षा जल संयंत्र द्वारा उन क्षेत्रों में जहां जल आपूर्ति असामान्य है जल संकट का समाधान किया जा सकता है। वर्षा जल संचयन से जल के भूमिगत भंडार में वृद्धि होती है भूमिगत जल स्तर ऊपर होता है विभिन्न प्रतियोगिताओं में तथा कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाता हैं। प्राचार्य मनचंदा ने जल संरक्षण हेतु जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखला कर रवाना की।प्राध्यापिका सरिता और प्राध्यापक रविन्द्र ने जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। रैली सराय ख्वाजा मार्केट, मुख्य मार्केट, जी टी रोड एवं विद्यालय की समीपवर्ती निवासीय कॉलोनियों से होती हुए वापस विद्यालय में पहुंचीं। कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाली तथा सुंदर स्लोगन लिख कर जागरूक करने वाले  सभी छात्राओं को सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया तथा सभी से आग्रह किया कि सभी अपने अपने स्तर पर भी जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण करें, जल को व्यर्थ न करें तथा वर्षा जल की प्रत्येक बंद बचा कर वर्षा जल को व्यर्थ जाने देने से रोकें। क्योंकि जल है तो कल है। इसलिए हम सभी को युद्ध स्तर पर जल संरक्षण हेतु सार्थक प्रयास करने होंगे।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *