वाइब्रेंट विलेज अमली के ग्राम वासियों के साथ मिलकर मनाया होली का पर्व

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पिथौरागढ़। आज थानाध्यक्ष कनालीछीना श्रीमती आरती मय पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज अमली के ग्राम वासियों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कनालीछीना ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर होली खेली और उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएँ दी। उनके साथ थाना कनालीछीना का पूरा पुलिस बल भी उपस्थित था, जिन्होंने ग्रामवासियों के साथ खुशी और उल्लास के साथ इस विशेष दिन को मनाया।

थानाध्यक्ष कनालीछीना श्रीमती आरती ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से उनकी समस्याएँ और सुझाव भी सुने। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बातचीत की। पुलिस ने इन सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से लिया और शीघ्र ही समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से ग्रामवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिला है।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *