शीघ्र होगा प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार : मदन लाल
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 23 मार्च। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल की अध्यक्षता में एवं कैलाश बाल्मीकि के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने ओर दिशा निर्देश देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शिरकत कर संबोधित किया। करन माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के सभी अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी हैं और भविष्य में रहेगी।
बैठक में विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन लाल ने समस्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और विभाग का विस्तार ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक कार्य करने पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया, ओर सभी के सुझाव मांगे। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उपस्थित रहते हुए अनुसूचित जाति विभाग को पार्टी का मजबूत स्तम्भ बताया ओर विभाग की मजबूती के लिए कार्यकताओं में जोश भरा। बैठक में मुख्य रूप से देवेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, लक्ष्मण सिंह धपोला, यशपाल आर्य, श्रीकांत, आशीष देसाई, विकास चौहान, गगन छाछर, मोहन काला, कैलाश वाल्मीकि, संजय बिरला, सूरज जगरिया, अमित तलवार, राजे सिंह, राजपाल, अजय कुमार, अर्पित जायसवाल, जितेंद्र कुमार, डीआर, आर्य, महेंद्र आर्य, आरआर लोहिया, प्रकाश आर्य, धर्मपाल घाघट, शाइद अहमद जमाल, आदेश सूद आदि मौजूद रहे।
