November 6, 2026

मण्डलायुक्त ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 01 अप्रैल। मण्डलायुक्त अटल कुमार राय द्वारा पूर्वान्ह 10ः15 बजे विकास भवन में संचालित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, उप निदेशक समाज कल्याण, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता आरईडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधीक्षण अभियन्ता आरईडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के 09 अधिकारी एवं 70 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन अवरूद्ध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त होने की दशा में वेतन आहरण हेतु आख्या अपनी संस्तुति सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह गौड, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आलोक कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता आरईडी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *