November 25, 2026

विदेशी नागरिक का खोया हुआ बैग लौटाकर दून पुलिस ने लौटाई चेहरे पर मुस्कान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 07 अप्रैल। विदेशी नागरिक का खोया हुआ बैग लौटाकर दून पुलिस ने उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई। विदेशी नागरिक द्वारा लाखो रुपये कीमत के महंगे इलेक्ट्रानिक आईटम व गैजेट्स से भरे बैग के खोने की सूचना दी थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ बैग को सकुशल बरामद कर विदेशी नागरिक के सुपुर्द किया। विदेशी नागरिक ने थैंक्यू दून पुलिस कहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः स्काटलैंड निवासी एक विदेशी नागरिक डैनी आरनोल्ड द्वारा थाना रायवाला पर आकर बताया कि विगत 05 अप्रैल को नेपाली फार्म से हरिद्वार होते हुये अमृतसर पंजाब जा रहा था, तो रास्ते में उसका एक बैग जिसमे उसका कीमती सामान जिसमें ड्रोन कैमरा, माईक्रोफोन, गिम्बल, पर्स व 02 एटीएम कार्ड आदि थे, जिनकी कीमत लगभग 1,65,000 रुपये से अधिक हैं, कही खो गया है। जिस पर रायवाला पुलिस ने उक्त व्यक्ति द्वारा बताये गये मार्ग पर लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक कर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तो विदेशी नागरिक का बैग रोडवेज की बस में छूटने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित बस के परिचालक का नम्बर प्राप्त कर उससे सम्पर्क करते हुए विदेशी नागरिक डैनी आरनोल्ड के खोये हुए बैग व समस्त कीमती सामान को ब्राहमणवाला थाना पटेलनगर से बरामद कर विदेशी नागरिक डैनी को वापस लौटाया गया। अपने कीमती सामान को सकुशल वापस पाकर तथा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व पुलिस की कार्यशैली की विदेशी नागरिक डैनी द्वारा प्रशंसा करते हुए  दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *