नदी- नालों के किनारे गन्दगी फैलाने वालों के विरूद्ध दून पुलिस ने चलाया अभियान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 22 अप्रैल। नदी- नालों तथा जल स्त्रोतों के किनारे गन्दगी फैलाने वालों के विरूद्ध दून पुलिस ने अभियान चलाया। डोईवाला तथा नेहरू कालोनी क्षेत्र मे नदी नालों व जल स्त्रोतो में गन्दगी फैलाने वाले 06 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग दर्ज किये। लाउड हेलरों तथा गोष्ठियों के माध्यम से नदी-नालों तथा जल स्त्रोंतों के किनारे रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नदी नालों व जल स्त्रोंतों में गन्दगी फैलाने पर वैधानिक कार्यवाही की  चेतावनी दी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु एसएससी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड में योजित जनहित याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों में गन्दगी डालने वालों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने तथा नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को इस सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को उच्च न्यायालय के आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए नदी-नालों एंव जल स्त्रोतों के पास रहने वाले लोगों को लाउड हेलरों व गोष्ठियों के माध्यम से नदी नालों व जल स्त्रोतों में कूडा कचरा न डालने तथा जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही नदी नालों व जल स्त्रोंतों में कूडा कचरा फेंकते हुए पाये जाने अथवा गन्दगी फैलाने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान  नेहरू कालोनी तथा डोईवाला क्षेत्र में नदी- नालों व जल स्त्रोंतो में गन्दगी फैलाने वाले 06 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना नेहरुकोलोनी तथा डोईवाला पर 04  अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *