उपमुख्यमंत्री करेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसावा का निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
सहारनपुर 29 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री एवं राज्यमंत्रियों का 30 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद में उप मुख्यमंत्री उतर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उतर प्रदेश बृजेश पाठक, मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग उत्तर प्रदेश सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उप्र सरकार अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश कुँवर मानवेन्द्र सिंह, सभापति व अध्यक्ष, यूपीआरएनएसएस सहकारिता विभाग प्रेम सिंह शाक्य, बुन्देलखण्ड योगी अर्पित दास जी महाराज डायरेक्टर उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि., उप्र सरकार व राष्ट्रीय महामंत्री भारत युवा साधु समाज आयेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरसावा का निरीक्षण करेंगे तथा जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में समीक्षा बैठक करेंगे। मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग उत्तर प्रदेश सुरेश खन्ना जनप्रतिनिधियों से भेंटवार्ता एवं वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *