महिलाओं के लिए आपमानजनक टिप्पणी किये जाने की कठोर निन्दा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकडों महिलाओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा के द्वारा महिलाओं के लिए आपमानजनक टिप्पणी किये जाने की कठोर निन्दा करते हुए एस्लेहॉल पर उनका पुतला दहन किया गया, और विस्वा से मांफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में एक होड़ सी लग गई है कि किसी के बारे में कुछ भी कह देते हैंं। उन्होंने  कहा केन्द्र की मोदी सरकार ऐसे बडबोले नेताओं पर नकेल कसने में असफल हुई है जब जो चाहे बोलते रहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के नेताओं का सामाजिक वहिष्कार किया जाना चाहिए।

ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश लगातार कर्ज में डुबता जा रहा है। वहीं मोदी देश की जनता का पैंसा अपने चहेते उद्योगपतियों को देकर देश को गर्त में डालने का काम कर रहे हैंं। उन्होंने कहा आये दिन रोज अखबारों में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कारों से पटे रहते हैं। ज्योति ने कहा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न में अधिकतर लोग भाजपा के नेता संलिप्त पाये गये हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता का जिक्र करते हुए कहा कि आजतक भाजपा की राज्य सरकार उसे न्याय नही दिला पाई है। कांग्रेस लगातार उसे न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है। परन्तु भाजपा सरकार के कान में जूॅ नही रैंग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत है। उन्होंने कहा देश के हालात बद से बत्तर होेते जा रहे हैं। परन्तु भाजपा के नेता अपने कमियों को छुपाने लिए हिन्दू-मुस्लिम का कार्ड खेलकर अपना उल्लू सीधा कर रही है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उर्मिला ढोडियाल थापा, उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, सन्तोष , पूनम सिंह, दीपा चौहान, अनुराधा तिवाडी, लीला रावत, अनीता, पूजा, लक्ष्मी, सुमिता रावत आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *