महाकुंभ में चला स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण अभियान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून,14 जनवरी। आज प्रयागराज महाकुंभ के पावन अवसर पर महाकुंभ स्नान के साथ-साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत 108 कृष्ण गिरी महाराज और निरंजनी अखाड़े के महंत भूपेंद्र गिरी महाराज सहित अन्य संतों के सानिध्य और अभियान संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी की उपस्थिति में प्रयागराज में स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण अभियान चलाया गया। विदेशी श्रद्धालुओं के साथ भजन कीर्तनों के साथ-साथ उनको भारतीय संस्कृति संस्कारों और रीति रिवाजों और प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा की जानकारी भी दी गई। जन-जन को स्वामी विवेकांनद के विचारों को अपनाने का आहवान किया गया। इस अवसर पर राजपाल गिरी महाराज, भवानी गिरी महाराज, रोशन राणा, जितेंद्र मलिक, योगाचार्य नीरज चौधरी, वैभव जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *