August 31, 2026

महिला आरक्षियों को एसपी रुद्रप्रयाग ने किया सम्मानित

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

रुद्रप्रयाग। सी.सी.टी.एन.एस. प्रोजेक्ट में अच्छा कार्य करने वाली 02 महिला आरक्षियों को एसपी रुद्रप्रयाग ने सम्मानित किया। पुलिस मैन ऑफ द मन्थ, माह दिसम्बर-2024 के तौर पर सम्मानित हुई।

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनपद में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने हेतु पुलिस मैन ऑफ द मन्थ के तौर पर सम्मानित किये जाने की पहल शुरू की गयी है। सी.सी.टी.एन.एस. प्रोजेक्ट के तहत अच्छा कार्य करने पर पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला आरक्षी साधना तथा कोतवाली सोनप्रयाग पर नियुक्त महिला आरक्षी अनीता को एसपी रुद्रप्रयाग ने “पुलिस मैन ऑफ द मन्थ, माह दिसम्बर-2024” के तौर पर सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना व शाखा प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैैं कि उनके अधीनस्थ से सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों के विवरण को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निकट भविष्य में भी सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक के स्तर से सम्मानित किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *