एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 21  मई। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री, दूरदर्शी नेता, भारत को तकनीकी क्रांति देने वाले, मां भारती के वीर सपूत भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा डीएवी महाविद्यालय में इकाई अध्यक्ष पुनीत राज के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें डीएवी महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर कौशल कुमार एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विकास नेगी ने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कुछ लोग दिलों पर। राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। इस अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज के इकाई अध्यक्ष पुनीत राज, चित्राज, आर्यन कुमार, कोमल, अमित जोशी, नानू कुमार आदि छात्र उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *