August 8, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून।  देर रात्रि कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी से आगे ग्लोगी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुँचा तथा मौके पर एसडीआरएफ  के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।  घटना स्थल से पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा कार सवार 02 मृतको सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष त्रिखा व कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व० कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के शवों को खाई से बाहर निकाला गया तथा दुर्घटना में घायल 01 व्यक्ति अंशुमान को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिनसे जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वो, 02 अन्य व्यक्तियों के साथ देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे तथा देहरादून वापस लौटने के दौरान झड़ी पानी के पास ग्लोगी में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर मौके पर मृतकों के परिजन भी पहुँचे। मृतक व्यक्तियों के शवों को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *