August 8, 2026

असमय ही बीमारियों का शिकार बन रही युवा पीढ़ी : डाक्टर केपी जोशी

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून, 07 जून। चार धाम चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर केपी जोशी ने आज राजधानी देहरादून में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि वह पिछले कई सालो से यह देखकर व्यथित हो रहें कि हमारी नई पीड़ी जिस पर देश को आगे ले जाने का उन्नत बनाने का भार है, असमय ही बीमारियों का शिकार बन रही है। ये हमारे ही लिए नहीं समाज देश के लिए चिंता का विषय है, ज़्यादा युवा लोग किसी भी देश या सोसाइटी की शान है, लेकिन वे ज़्यादा बीमार रहेंगे, बीमार पड़ेंगे, काम से, स्कूल से छूटी लेंगे तो ये राष्ट्र का नुक़सान है। साथ ही माँ बाप जो जीजान से उनकी परवरिश करते है उनके लिए समाज के लिए साइकोलॉजिकल ट्रामा है। छोटे से बीस बाईस साल के बच्चे जब असुरक्षित ख़ान पान एक्सरसाइज की कमी व मार्गदर्शन की कमी से बीमार रहते या पड़ते हैं ये दुखदायी है। डाक्टर केपी जोशी ने बताया कि वह राज्य में एक अभियान चला रहे हैं जिसमें हर वर्ग से लोग शामिल होते हैं। इस मुहिम में हम पिछले चालीस साल के अनुभव यंग जनरेशन के बीमार होने के कारण सुरक्षा के उपाय ख़ान पान योग एक्सरसाइज व कैसे इसे सुधार सकते है, डिटेल बात करेंते हैं। मेरा परिवार स्वस्थ भारत स्वस्थ उत्तराखंड की इस मुहिम में सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। हम समाज के प्रतिष्ठित हस्तियों, सरकार, स्कूल परिवार के लोगों व मीडिया वर्ग से अपील करते है कि बहुत हो चुका अब हमे युवा पीड़ी को बचाना है। ये टिप्स सभी पर लागू होती है, उत्तराखंड के लिए खासकर जहाँ पुराना स्टैमिना खत्म हो रहा। उन्होंने बताया कि आगामी ८ जून रविवार को प्रेस क्लब में इस सम्बन्ध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *