नगर निगम द्वारा इंटर्नशिप करवाये जाने की शुरुवात

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 09 जून। नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा नगर निगम में नई पहल करते हुए नगर निगम द्वारा इंटर्नशिप करवाये जाने की शुरुवात की गयी है, जिससे कि नगर निगम को इंटर्न की नवीन तकनीको का लाभ मिलेगा। साथ ही इंटर्न को नगर निगम द्वारा किये जाने वाले कार्यो को समझने का अवसर मिलेगा। इसके तहत चार इंटर्न को इंटरव्यू के माध्यम से चयनित किया गया है।