कांवड यात्रा में शिवभक्तों तथा स्कूली बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत 18 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में कांवड यात्रा की बढती भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा शिवभक्तों एवं स्कूली बच्चों की सुविधाओं के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त वित्त विहीन विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, तकनीकी शैक्षणिक संस्थाओं में 18 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। मनीष बंसल ने संबंधित सभी को दिये गये आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *